गर्मी के साथ ही दल्लीराजहरा शहर में नींबू की मांग और दाम में भारी उछाल आया है

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

दीपक मित्तल रायपुर, छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा, होली पर्व के साथ ही दल्ली राजहरा में नींबू के दर तेजी से बढ़ गए हैं और भीष्म गर्मी में नींबू ने अपना रूप दिखाना शुरू किया है गर्मी के साथ ही नींबू की मांग और दाम में भारी उछाल आया है। दल्लीराजहरा के थोक मंडी में भाव प्रति किलोग्राम 140 व 150 रूपये

और दल्लीराजहरा बाजार में प्रति किलोग्राम 160 रूपये है । थोक व्यापारियों का कहना है कि यह पहली बार हो रहा है जब नींबू की कीमत में इतना उछाल आया है। गौरतलब है कि मार्च के गर्मी के दिनों में नींबू के दाम व मांग दोनों बढ़ जाती है। गर्मी में नींबू का उपयोग रसोई से लेकर शरबत, सलाद में भी किया जाता है। दल्लीराजहरा एवं डौंडी क्षेत्र सहित विभिन्न मुख्य मार्गो के किनारे इन दिनों गन्ना रस की बिक्री भी बड़े पैमाने पर हो रही है। हर राहगीर गला तर करने गन्ना रस पी रहा है। गन्ने के रस में नींबू का रस मिलाया जाता है, जिससे वह और गुणकारी हो जाता है। लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं, इस कारण भी नींबू की मांग बढ़ी है। इधर धूप तेज होने और गर्मी बढ़ने के कारण भी लोग विटामिन ए, बी और सी की प्रचूर मात्रा होने के कारण नींबू का उपयोग करते हैं। लोग पानी में भी नींबू काटकर निचोड़ कर पीते हैं। शरबत में भी इसका उपयोग होता है और अधिकांश लोग घर की साग-सब्जियों,दाल में भी इसे डालकर सेवन करते हैं। अब तो सलाद में भी नींबू रखने का प्रचलन बढ़ा है। गर्मी में नीबू काफी फायदेमंद होता है इसलिए हर घर की रसोई में नींबू का उपयोग होता है। यही नहीं वर्तमान में तो नींबू इम्यूनिटी बढ़ाने वरदान साबित हो रहा है। संतरे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है पर यहां काफी कम आवक के कारण लोगों को संतरा नहीं मिल रहा। लिहाजा लोग विटामिन सी के लिए नींबू का ही उपयोग कर रहे हैं इसलिए मांग और दाम दोनों एक साथ बढ़ गए हैं 

 

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *