नवभारत टाइम्स 24X7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट
कोरबा: नगर निगम अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पूर्व पार्षद से मांगी गई थी रिश्वत
कोरबा नगर निगम में पदस्थ डीसी सोनकर नामक इंजीनियर को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूर्व पार्षद मनक साहू की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी। जानकारी के मुताबिक, डीसी सोनकर ने दरी जून में किए गए 21 लाख रुपए के भुगतान के मामले में दो पर्सेंट कमीशन की मांग की थी।
पूर्व पार्षद मनक साहू ने एसीबी को सूचित किया कि डीसी सोनकर ने 21 लाख रुपए के भुगतान के बदले 2 प्रतिशत यानी 42,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में, दोनों के बीच 35,000 रुपए पर सहमति बनी। मनक साहू ने इसकी जानकारी एसीबी को दे दी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से मनक साहू नगर निगम ऑफिस पहुंचे।
सोनकर ने मनक साहू से कहा कि वह जोन ऑफिस दरी जाकर देवेंद्र स्वर्णकार नामक इंजीनियर को पैसे दे दें। जैसे ही मनक साहू ने देवेंद्र को 35,000 रुपए दिए, एसीबी की टीम ने देवेंद्र को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद डीसी सोनकर और देवेंद्र स्वर्णकार के खिलाफ धारा 7, 12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240328
Total views : 8288709