*शोएब अख्तर ब्यूरो चीफ नवभारत टाइम्स 24 x7in चिरमिरी महेंद्रगढ़*
चिरमिरी महेंद्रगढ़,,,केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ में विश्व टीबी रोग सप्ताह में विश्व क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन.!!!

एम सी बी…टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक संतोष सिंह के सहयोग से 29 मार्च को केंद्रीय चिकित्सालय के ओपीडी भवन में विश्व छह रोग सप्ताह के उपलक्ष में टीबी जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के पोस्टर्स का प्रदर्शन कर आम जनता एवं अस्पताल के कर्मचारियों को टीबी की बीमारी के प्रति जागरूक कर टीबी रोग की गंभीरता के लिए सचेत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रिय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय सिंह द्वारा किया गया वहीं टीबी रोग के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में डॉक्टर सुमित मिश्रा द्वारा अस्पताल में उपस्थित जनों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही जिला कार्यक्रम समन्वयक संतोष सिंह द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई इस दौरान जन समुदाय को टीबी संबंधित जागरूकता पंपलेट एवं टीबी हेल्पलाइन नंबर 9424252907 भी प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय चिकित्सालय के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा.!!!
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal









