कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

*दीपक मित्तल मुंगेली/रायपुर*

मुंगेली 26 जनवरी 2024// राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में संक्षिप्त कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। देश का संविधान हम सभी को नियमों एवं कानूनों के दायरे में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

*देशभक्ति गीत गाकर देशसेवा का दिया संदेश*

कलेक्टर श्री देव ने देशभक्ति गीत मेरा कर्मा तू, धर्मा तू, दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए गाकर देशसेवा का संदेश दिया। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कर्तव्यबोध के साथ आमजन के लिए पूरी संवेदनशीलता से कार्य करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि शासकीय सेवक के रूप में हमें जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका हमें निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए, तभी सही मायनों में लोकतंत्र के आदर्शों को हम स्थापित कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र सिंह पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, श्री अजीत पुजारी, श्री अजय शतरंज, एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment