दीपक मित्तल मानपुर मोहला
मोहला 26 जनवरी 2024। कलेक्टर एस जयवर्धन ने गणतंत्र दिवस पर्व पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर जयवर्धन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने और गंभीरतापूर्वक निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसामान्य अ
पनी एक अपेक्षा और उम्मीद के साथ उपस्थित होते हैं। हमारा दायित्व है कि हम उनकी समस्या का निदान कर उन्हें लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा की आगामी समय से और बेहत्तर कार्य करते हुए जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुश्री दीप्ति गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8208525
Total views : 8248497