दीपक मित्तल
राजहरास्थानीय राजहरा वालीबॉल एसोसिएशन की खिलाड़ी ओजल दुबे का अंडर-17 वालीबॉल में खेलो इंडिया 2023-24 प्रतियोगिता में चयन हुआ है जो की 24 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित होगी। वह इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। खेलो इंडिया में चयन होने पर रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान रेलवे कॉलोनी की पार्षद टी. ज्योति ने ओजल दुबे को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया और बधाई दी। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें एवं राजहरा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। ओजल प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी रही है इसके पूर्व वह तीन बार राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता और तीन बार राष्ट्रीय वॉलीबॉल कीड़ा प्रतियोगिता जालंधर (पंजाब ), त्रिचुरापल्ली (तामिलनाडु), और गाजियाबाद (उ.प्र.)में हिस्सा ले चुकी है और उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। ओजल दुबे 21 जनवरी को तमिलनाडु के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर श्री जी. के. आर्या मुख्य स्टेशन मास्टर, श्री टी. रमना राव सचिव रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा ,श्री कुशाल सिंह सी.एल.आई. ,श्री धीरेश दुबे और रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रकट की।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209317
Total views : 8249469