नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर। एसपी रजनेश सिंह ने गुरुवार को पचपेड़ी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के कामकाज का निरीक्षण किया और दस्तावेजों का अवलोकन किया। एसपी ने थाना परिसर में पौधरोपण भी किया और थाना स्टाफ से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद एसपी सिंह क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी सोन में आयोजित चेतना कार्यक्रम में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी बच्चों से भी मिले और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। इस अवसर पर थाना प्रभारी ओपी कुर्रे, थाना स्टाफ और गांव के लोग भी मौजूद थे।
दो प्रधान आरक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी भेजे गए एसीसीयू
एसपी रजनेश सिंह ने विभिन्न थानों में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) में स्थानांतरित किया है। एसीसीयू में कसावट लाने के लिए एसपी ने पुलिसकर्मियों से आवेदन मंगवाए थे। करीब 20 पुलिसकर्मियों ने आवेदन दिए थे, जिनमें से एसपी ने चकरभाठा थाने के प्रधान आरक्षक आतीश पारिक, सिरगिट्टी थाने के प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त, सिविल लाइन थाने के अविनाश कश्यप और राहुल चंदेल, तथा पचपेड़ी थाने के संजय कुमार यादव को एसीसीयू में पदस्थ किया है।


Author: Deepak Mittal











Total Users : 8192749
Total views : 8228695