उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुंगेली 12 जून 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 13 जून को मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 13 जून को रायपुर से दोपहर एक बजे सड़क मार्ग से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 03:20 बजे ग्राम हरदीबांध में कृष्णा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक शाला के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 03:40 बजे हरदीबांध से ग्राम हरनाचाका के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे हरनाचाका में महाराणा प्रताप जयंती युवा सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे हरनाचाका से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव शाम साढ़े सात बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240359
Total views : 8288745