उड़ीसा से छत्तीसगढ़ पहुंचे ,नकाब पहनकर कर रहे थे चोरी अब जाना पड़ा उन्हें जेल नहीं मिली बेल,

थाना जांजगीर के ग्राम खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर से आभूषण चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा ,,नहीं मिली बेल सभी गए जेल,,
दुर्गेश राठौर, नवभारत टाइम्स 24 x7 in ब्यूरो
जांजगीर-चांपा,9098505009

जांजगीर-चांपा,9098505009
जांजगीर-चांपा,,थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर के दान पेटी एंव आभूषण चोरी करने वाले 04 आरोपियों को उड़िसा राज्य से किया गिरफ्तार थाना जांजगीर / सायबर पुलिस की त्वरित कार्यवाही,
आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपियों के कब्जे दान पेटी से चोरी कियें रकम में से 50,700/रु नगद एवं घटना में प्रयुक्त से 02 नग मोटर सायकल, 04 नग काला नकाब को बरामद किया गया हैआरोपियों के विरुध्द धारा 457, 380, 120बी भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर नकाब पहनकर मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी

मेधु बिसर पिता टिगनू बिसर उम्र 23 वर्ष सा. बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
शिव लाल बेहरा पिता हरि बेहरा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सिगिड्डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
मनोरंजन सेठ पित सुशील सेठ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
कीर्ती पंचभया पिता संतोष पंचभया उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्र 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
प्रकरण के दो अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हनुमान राठौर निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 15,16 मार्च के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा मां मनका दाई मंदिर के परिसर से दान पेटी के अंदर रखा नगदी रकम लगभग 01 लाख रूपया एंव चांदी का लोटा एंव डालडा कर करधन को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 239/2024 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
मंदिर की हुई दान पेटी चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (भा.पु. से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में एवं राजेन्द्र कुमार जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के मार्ग दर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर टीम/थाना जांजगीर स्तर से टीम गठित किया गया, जिसके द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गयें मशरूका की पतासाजी की जा रही थी
दौरान विवेचना तकनीकी जानकारी के आधार पर संदेहियों को बरगढ़ (उड़ीसा) में होने की जानकारी प्राप्त हुई प्रकरण में चोरी गई माल मशरुका बरामदगी एंव संदेहियों के पतासाजी हेतु बरगढ़ (उड़ीसा) मय गवाहन के रवाना होकर संदेहियों मेघु बिसर निवासी बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , शिव लाल बेहरा निवासी ग्राम सिगिड्डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , मनोरंजन सेठ निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , कीर्ती पंचभया निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्रमांक 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा) से पृथक पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया जो आरोपियो के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल, 04 पीस काले रंग का नाकाब तथा नगदी रकम 50,700/रु को बरामद कर हिरासत में लेकर थाना जांजगीर लाकर आरोपियों के विरुध्द प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को विधिवित गिरफ्तार कर दिनांक 29.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण के दो अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, साइबर सेल प्रभारी उप. निरीक्षक पारस पटेल, सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह आर. गिरीश कश्यप सायबर सेल एवम थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राज कुमार चन्द्रा, आर. विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदन रहा,000

दुर्गेश राठौर, नवभारत टाइम्स 24 x7 in ब्यूरो,जांजगीर-चांपा,9098505009




Author: Deepak Mittal









