उड़ीसा की सर्चिंग पार्टी पर हुई फायरिंग, जवान को गले में लगी गोली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला से एक बड़ी खबर सामने आई हैं. दरअसल छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमा पर सोनाबेड़ा शिवनारायणपुर के पास नक्सलियों और पुलिस के बीच एक मुठभेड़ हुई हैं जिसमें एक जवान हुए हैं , और उसके गले में एक गोली फंसी हुई है.जो अभी भी निकली ही नहीं हैं.इस घटना की जानकारी विभाग की टीम ने दी हैं. इसके साथ ही इस संदर्भ में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ ओडिशा और गरियाबंद जिले की सीमा पर स्थित एक जंगल में तड़के के दौरान हुई, जब ओडिशा पुलिस की विशेष अभियान की टीम एक नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी.

 

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप :

 

इस दौरान उड़ीसा की सीमा पर तैनात सर्चिंग पार्टी पर अचानक से फायरिंग शुरु हो गई, जिससे सीमा पर तैनात घायल जवान हो गए हैं. और उन्हें तुरंत ही गरियाबंद के एक निजी अस्पलात में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं. जिसके बाद घायल जवानों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया हैं. आपको बता दें की ये जवान एक स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम सीमा पर तैनात थी. इस दौरान सर्चिंग पार्टी के जवानों पर अचानक से ही धुँआ धार फायरिंग शुरु हो गई, जिसके चलते फायरिंग के दौरान एक जवान के गले में गोली फंसी गई है.

 

विरोधी अभियान जारी :

 

इस मामले में गरियाबंद जिला अस्पताल के डॉ. हरीश चौहान से मिली जानकारी के मुताबिक यह गोली जवान के गर्दन के दाहिने हिस्से पर लगी हैं. उसके आगे के उपचार के लिए उसे रायपुर रेफर कर दिया हैं. लगने से जवान घायल को अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत रायपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल इसकी हालत अभी स्थित बताई जा रही हैं.आपको बता दें कि अंतरराज्यीय सीमा पर अभी भी नक्सलियों के खिलाफ विरोधी अभियान जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment