नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
अबूझमाड़ मुठभेड़: 5 दिनों तक चले नक्सल ऑपरेशन में 8 नक्सली ढेर, 6 नक्सलियों पर था 48 लाख का इनाम
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस फोर्स के नक्सल विरोधी ऑपरेशन ‘नक्सलवाद से माड़ को बचाओ’ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पांच दिनों तक चले इस अभियान में पुलिस फोर्स ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर आठ नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव लेकर जवान नारायणपुर पहुंच गए हैं। इन 6 नक्सलियों पर 8-8 लाख यानी कुल 48 लाख का इनाम था। इस अभियान में महिला कमांडो की विशेष भूमिका रही।
मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान बलिदान हो गया और दो जवान घायल हुए हैं, जिनका रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने रविवार को उनसे मुलाकात भी की। वीरगति प्राप्त जवान को आज रायपुर और उसके गृह जिले जशपुर में नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। फिर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
फोर्स को इस ज्वॉइंट ऑपरेशन में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, कांकेर जिलों के एलिट फोर्सेस डीआरजी और एसटीएफ के साथ 53वीं वाहिनी आईटीबीपी और बीएसएफ 135वीं वाहिनी के कुल 1400 जवान शामिल थे। यह एक महीने के भीतर तीसरी और 45 दिनों के भीतर चौथी बड़ी सफलता है। इससे पहले 30 अप्रैल को काकुर, 24 मई को रखवाया, और 8 जून को ईरपनार-भट्बेड़ा में इसी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली थी।
मौके से बरामद हथियार:
1 नग इंसास रायफल
2 नग 303 रायफल
3 नग 315 बोर रायफल
1 नग बीजीएल लां
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240405
Total views : 8288799