नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
6263448923
लोकसभा निर्वाचन 2024

बीजापुर 20 मार्च 2024- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग पाण्डेय ने लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा तिथि से जिले में कोई भी अप्रारंभ निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन की घोषणा तिथि से कोई भी ऐसा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होगा। जिसके संबंध में निविदा पूर्ण कर ली गई हो एवं कार्यादेश जारी कर दिया गया है, परंतु वास्तव में स्थल पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। स्वीकृत किये गये निविदा पूर्ण किये गये अथवा कार्यादेश जारी किये गये ऐसे समस्त कार्य जो धरातल पर प्रारंभ नहीं हुए है, वे निर्वाचन समाप्ति के पश्चात् ही नियमानुसार प्रारंभ किए जा सकेंगे। यह प्रतिबंध निर्वाचन समाप्ति तक सम्पूर्ण बीजापुर जिले में प्रभावशील रहेगा।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










