Zomato Price Hike: अब ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ेगा महंगा, Festive Season के बीच कंपनी ने दिया झटका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिजनेस न्यूज़। फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन फूड डिलीवीर प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) से खाने-पीने की चीजें मंगाना अब और महंगा हो गया है। जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को 7 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस फीस से उसे जोमैटो को चलाने में मदद मिलती है। ऐप पर आए नोटिफिकेशन के मुताबिक फेस्टिव सीजन के दौरान सर्विसेज को बनाए रखने के लिए इस फीस को थोड़ा सा बढ़ाया जा रहा है। प्लेटफॉर्म फीस जीएसटी, रेस्टोरेंट चार्जेज और डिलीवरी फीस के अलावा हर ऑर्डर पर लगने वाला अतिरिक्त चार्ज है।

अगस्त 2023 में Zomato ने लाया था Platform Fee का कॉन्सेप्ट
जोमैटो ने करीब एक साल पहले अगस्त 2023 में प्लेटफॉर्म फीस लाया था और तब यह 2 रुपए था। कंपनी ने इसे अपना मार्जिन बढ़ाने और प्रॉफिटेबल होने के लिए लाया था। इसका असर पड़ा भी है और सितंबर तिमाही में यह लगातार पांचवे तिमाही मुनाफे में रही। इसके बाद कंपनी ने इसे बढ़ाकर 3 रुपए कर दिया और फिर 1 जनवरी से इसे 4 रुपए कर दिया गया। पिछले साल 31 दिसंबर को जोमैटो ने अस्थायी तौर पर प्लेटफॉर्म फीस को 9 रुपए कर दिया था। वित्त वर्ष 2023 में कंपीन को 64.7 करोड़ ऑर्डर्स मिले थे और हाइक स्ट्रक्चर में 1 रुपए की बढ़ोतरी से रेवेन्यू में सालाना करीब 65 करोड़ की बढ़ोतरी होगी।

कैसी है जोमैटो की कारोबारी सेहत?
सितंबर तिमाही में जोमैटो का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 388% बढ़कर 176 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। लगातार पांचवी तिमाही में जोमैटो को मुनाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 68.50 फीसदी बढ़कर 4799 करोड़ रुपए हो गया। सितंबर तिमाही में कंपनी ने 152 नए डार्क स्टोर खोले और अब इनकी संख्या बढ़कर 791 स्टोर्स पर पहुंच गई। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 8500 करोड़ रुपए का फंड जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *