Youtube Outage: भारत समेत दुनियाभर में अचानक बंद हुआ यूट्यूब! म्यूजिक और टीवी भी बंद – जानें क्या है वजह?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Youtube Outage: सोशल मीडिया के सबसे बड़े वीडियो प्लैटफॉर्म यूट्यूब की सर्विस गुरुवार सुबह करीब 5:23 बजे अचानक बंद हो गई। इससे लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वेबसाइट्स के तकनीकी गड़बड़ियों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट्स DownDetector के मुताबिक, 3.4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने यूट्यूब सर्विस डाउन होने की शिकायत दर्ज की।

जैसे ही YouTube बंद हुआ, सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। X पर #YouTubeDown ट्रेंड करने लगा। लोग स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे थे और अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

लाखों लोगों ने की ये शिकायत

DownDetector के ग्राफ में देखा गया कि सुबह 5 बजे से ही शिकायतें तेजी से बढ़ने लगीं और कुछ ही मिनटों में 3.4 लाख से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज हो गईं। आमतौर पर यह आंकड़ा 50 से कम रहता है, जिससे साफ है कि यह कोई मामूली दिक्कत नहीं थी।

DownDetector की रिपोर्ट के मुताबिक, 56% यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग में दिक्कत आई, 32% को मोबाइल ऐप में परेशानी हुई और 12% लोग वेबसाइट तक नहीं खोल पाए। कई यूजर्स ने वीडियो लोड नहीं हो पाने और सर्च रिजल्ट नहीं दिख पाने की शिकायत की। कुछ लोगों ने कमेंट्स गायब हो जाने की भी बात कही। कई यूज़र्स ने बार-बार लॉगआउट का मैसेज मिलने की भी शिकायत की।

कहां-कहां सर्विस डाउन था?

यह आउटेज पूरे अमेरिका में देखने को मिला, लेकिन सीएटल, सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजिलिस, फीनिक्स, शिकागो, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और डेट्रॉइट समेत कई बड़े शहरों में इसका असर ज्यादा दिखा।

भारत और यूके में भी एक साथ यूट्यूब की सर्विस ठप होने की शिकायत आई। लोगों ने वीडियो नहीं चला पाने, ऐप खुलते ही एरर आने और वेबसाइट पर लॉगिन नहीं हो पाने की शिकायत की। यह कोई लोकल दिक्कत नहीं थी, बल्कि एक बड़ा टेक्निकल फॉल्ट था।

यूट्यूब ने क्या कहा?

यूट्यूब की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है कि आखिर यह आउटेज क्यों हुआ। हालांकि, यूट्यूब का सपोर्ट अकाउंट X पर यूजर्स को जवाब दे रहा है और कह रहा है कि ‘हम इस पर काम कर रहे हैं।’

कई यूजर्स ने बताया है कि पिछले एक घंटे में सर्विस धीरे-धीरे बहाल हो रही है। Google की टेक्निकल टीम इस पर काम कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *