छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने तबादला आदेश जारी करते हुए 10 निरीक्षकों और एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) की नई पदस्थापना की है।
इस फेरबदल के तहत जिले के कई थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन और विशेष इकाइयों में पदस्थ किया गया है।नक्शे देखें
पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









