रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 लाख के गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पूरा मामला घरघेड़ा थाना क्षेत्र का है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क से संबंधित कई अहम जानकारियां मिली है।
गुरुवार शाम घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर रायगढ़ पुलिस टीम ने एक हुंडई कार में गांजा तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है।
कार की तलाशी लेने पर उसमें एक-एक किलो के 250 पैकेट गांजा कुल वजन 257.5 किलोग्राम बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए है। एक वीवो मोबाइल फोन भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231953
Total views : 8278391