महासमुंद: शहर के सीतली नाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, देशी शराब दुकान के सामने शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण उर्फ छोटी कुम्हार, दिलीप उर्फ भैरा और कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू ने मिलकर शेरगांव निवासी जितेंद्र साहू के साथ पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान कृष्णा कुलदीप ने अपने पास रखे चाकूनुमा हथियार से जितेंद्र की जांघ पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से जितेंद्र साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस सभी संदेहियों से पूछताछ कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









