पब्लिक या शेयर्ड कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अगर आप ऑफिस, साइबर कैफे, होटल या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर उपलब्ध कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक या साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web का लॉगिन सेशन खुला रहना आपकी निजी जानकारी और अकाउंट की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

सरकार से जुड़ी एजेंसी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिसिस यूनिट के अनुसार, किसी कंप्यूटर पर सक्रिय WhatsApp Web सेशन का साइबर अपराधी दुरुपयोग कर सकते हैं। यदि किसी अन्य व्यक्ति को उस कंप्यूटर तक पहुंच मिल जाती है, तो वह आपकी निजी चैट, कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप की बातचीत देख सकता है। इसके अलावा, आपके WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर दूसरों को फर्जी संदेश भेजने, धोखाधड़ी और फिशिंग जैसी गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा सकता है।

सिर्फ ब्राउजर बंद करना पर्याप्त नहीं

WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद केवल ब्राउजर की विंडो या टैब बंद कर देना लॉगआउट करने के बराबर नहीं है। कई बार लॉगिन सेशन सक्रिय रहता है, जिससे उसी कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाला अगला व्यक्ति आपके WhatsApp अकाउंट तक पहुंच सकता है। इसलिए इस्तेमाल पूरा होने के बाद अकाउंट से बाकायदा लॉगआउट करना बेहद जरूरी है।

इन जगहों पर बरतें विशेष सावधानी

साइबर कैफे, होटल के बिजनेस सेंटर, सार्वजनिक कंप्यूटर, पब्लिक कियोस्क और किसी अन्य व्यक्ति के निजी कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने से बचना चाहिए। ऐसे सिस्टम पर बैंकिंग, कार्यालय, सरकारी दस्तावेजों या अन्य संवेदनशील जानकारियों से जुड़ी बातचीत करने से भी परहेज करना चाहिए।

कैसे रखें अपना WhatsApp अकाउंट सुरक्षित?

WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद लॉगआउट जरूर करें। अपने मोबाइल में WhatsApp खोलकर Linked Devices विकल्प में जाएं और अनजान या इस्तेमाल न किए जा रहे डिवाइस को लॉगआउट कर दें। सार्वजनिक कंप्यूटर पर अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए हमेशा सतर्क रहें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *