दीदी के ससुराल में युवक का मन डोला, कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीदी के ससुराल में युवक का मन डोला, कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण, अब पहुंचा जेल

जशपुर। जिले के पत्थलगांव क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी रिश्तेदार की ससुराल आई कॉलेज छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी का नाम अमन लकड़ा बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा है और वर्तमान में कंप्यूटर कोर्स कर रही है। वह 4 जून 2024 को अपनी दीदी की शादी में पत्थलगांव आई थी। वहीं उसकी मुलाकात गांव में रहने वाले अमन लकड़ा से हुई। शादी समारोह के दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने युवती से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है।

आरोपी की मीठी बातों में आकर छात्रा उसके झांसे में आ गई। इसी दौरान अमन ने मौका पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने लगभग एक साल तक शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने साफ मना कर दिया।

आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2025 को पत्थलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला महिला उत्पीड़न से जुड़ा होने के कारण तत्काल कार्रवाई की। अमन लकड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। इस तरह के अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment