मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। उसमें करीब 30 यात्री सवार थे। सेमरमथानी मोड़ के पास चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
हादसे में एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









