कमर दर्द से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा! जानिए इसके प्रमुख कारण और 1 हफ्ते में असर दिखाने वाले घरेलू उपाय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। बढ़ती उम्र, गलत दिनचर्या और असंतुलित जीवनशैली के चलते आजकल कमर दर्द (Back Pain) एक आम समस्या बन चुकी है। यह परेशानी न केवल बुजुर्गों में बल्कि युवाओं और महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, भारी वजन उठाना या गलत मुद्रा में सोना — ये सब कारण इस दर्द को जन्म देते हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ सरल घरेलू उपायों से आप इस समस्या को सिर्फ 1 सप्ताह में जड़ से खत्म कर सकते हैं।

 कमर दर्द के 5 प्रमुख कारण

  1. शरीर में वजन का बढ़ना: अधिक वजन का सीधा असर कमर पर पड़ता है, जिससे रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव बनता है।

  2. भारी वजन उठाना: अपनी क्षमता से अधिक वजन उठाने से पीठ की मांसपेशियां खिंच जाती हैं।

  3. गलत तरीके से सोना: गलत पोजीशन में सोने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है।

  4. गलत मुद्रा में उठना, बैठना या झुकना: दैनिक गतिविधियों में गलत मुद्रा कमर दर्द का मुख्य कारण बनती है।

  5. मांसपेशियों में खिंचाव: अचानक झुकने या तेज़ गति से काम करने पर मांसपेशियों में तनाव आ जाता है, जिससे दर्द शुरू होता है।

 कमर दर्द के 5 असरदार घरेलू उपाय

  1. सरसों का तेल और लहसुन का मिश्रण:
    3–5 चम्मच सरसों के तेल में 5 लहसुन की कलियाँ डालकर तब तक गर्म करें जब तक वे काली न हो जाएँ। ठंडा होने पर इस तेल से दर्द वाली जगह की मालिश करें।
     रोज रात सोने से पहले करने पर कुछ ही दिनों में दर्द गायब हो जाएगा।

  2. गर्म पानी से सिकाई:
    अगर दर्द तीव्र है तो गर्म पानी से सिकाई करने पर तुरंत राहत मिलती है।

  3. अजवायन का सेवन:
    आधा चम्मच अजवायन को तवे पर हल्का भून लें, ठंडा होने पर धीरे-धीरे चबाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पिएं।
    सात दिन तक लगातार करने पर दर्द पूरी तरह समाप्त हो जाता है।

  4. गर्म नमक का सेंक:
    नमक को गर्म करके कपड़े में लपेटें और दर्द वाली जगह पर सेंक करें। इससे रक्तसंचार बेहतर होता है और मांसपेशियों का तनाव घटता है।

  5. गर्म और ठंडा उपचार:
    पहले दर्द वाली जगह पर गर्म पानी की सिकाई करें, फिर थोड़ी देर बाद बर्फ लगाएं। यह उपाय सूजन और दर्द दोनों को दूर करता है। 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment