भिलाई के पास बोरे में महिला की लाश बरामद
सुपेला थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला की बॉडी मिली, हत्या की आशंका जताई
भिलाईनगर।
सुपेला थाना क्षेत्र के चंद्रा मौर्या टॉकीज अंडर ब्रिज के पास गुरुवार सुबह बोरे में बंद एक अज्ञात महिला की लाश मिली। सूचना के बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे राहगीरों ने बोरे में महिला की बॉडी देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर लाश को सुरक्षित किया और हत्याकांड की आशंका व्यक्त की।
महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217483
Total views : 8259595