रायगढ़ में महिला को भीड़ ने जूते की माला पहनाई, गारे-पेलमा कोयला ब्लॉक जनसुनवाई विवाद में सामने आया 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक के भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना को लेकर तमनार क्षेत्र में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि विरोध का प्रदर्शन करने वालों को जूते की माला पहनाई गई। इसी बीच एक महिला को भी भीड़ ने जूते की माला पहनाकर विरोध जताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 8 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जनसुनवाई के लिए तमनार अंचल के 14 गांवों के ग्रामीण लगातार विरोध दर्ज करा रहे थे। ग्रामीणों ने धौराभांठा स्कूल मैदान में रातभर रतजगा कर प्रदर्शन किया, लेकिन प्रशासन ने अचानक स्थल बदलकर बाजार क्षेत्र में जनसुनवाई आयोजित कर दी। इससे ग्रामीण भड़के हुए हैं और विरोध जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सहमति के बिना जनसुनवाई आयोजित की गई और उनकी जमीन व हितों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहीं, प्रशासन का तर्क है कि सुरक्षा कारणों से स्थल बदला गया। विवाद के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है और मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *