गुवाहाटी के दिगारू के पास सुबह-सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कोलकाता से सैरंग जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) का इंजन समेत कई डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 6:54 बजे हुआ।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन के इंजन के साथ करीब 6 से 7 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। कुछ डिब्बे एक-दूसरे से टकराकर बिखर गए, जिससे कई यात्रियों को चोटें आईं। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Author: Deepak Mittal









