किसान टोकन तुंहर हाथ एप्प से,,,,किसानों को धान विक्रय में हुई है आसानी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

किसान टोकन तुंहर हाथ एप्प से,,,,किसानों को धान विक्रय में हुई है आसानी
किसान अपने घर में ही बैठकर धान विक्रय हेतु ले रहे हैं टोकन
टोकन एप्प की सुविधा के लिए किसानों ने शासन का जताया आभार
बालोद, बालोद जिले में धान खरीदी का महाभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में चल रहे इस महापर्व में किसान काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनके इस उत्साह की एक वजह धान विक्रय हेतु किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएं भी हैं, जिनके बेहतर क्रियान्वयन से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री साय के सुशासन में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘‘टोकन तुंहर हाथ एप्प‘‘ की व्यवस्था की गई है, जिसके बेहतर संचालन से अब किसानों को धान खरीदी केन्द्र में आकर लम्बी लाईन में लगने से मुक्ति मिली है और वे अब अपने घर में बैठकर ही अपने मोबाइल एप्प के माध्यम से धान विक्रय हेतु तिथि चयन कर टोकन ले पा रहे हैं।

धान खरीदी केन्द्र में की गई सुविधाओं और टोकन तुंहर हाथ एप्प का उपयोग कर चुके बालोद जिले के किसान  कांति लाल साहू ने बताया कि उनके परिवार में काफी लम्बे समय से खेती किसानी का कार्य किया जा रहा है, वे प्रमुख रूप से धान की खेती करते हैं। उसने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष उन्हे धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। इस वर्ष धान खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्थाएॅ काफी अच्छी है। पहले धान विक्रय के लिए केन्द्र में आकर लम्बा लाईन लगाकर टोकन लेना पड़ता था, जिससे काफी समय व्यर्थ होता था।

लेकिन अब टोकन तुंहर हाथ एप्प की सुविधा मिलने से लम्बी लाईन में लगने से मुक्ति मिली है। उसने बताया कि इस वर्ष टोकन में दिए गए निर्धारित तिथि अनुसार हमारे द्वारा धान विक्रय किया गया है। जिसमें हमें काफी अच्छी देखने को मिली है। टोकन के अतिरिक्त धान खरीदी केन्द्र में बारदाना, माइक्रो एटीएम, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन जैसी सुविधाओं की बदौलत कम समय में ही धान विक्रय करने में काफी आसानी हुई है। किसान श्री कांतिलाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रही है। जिसका परिणाम धान खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं से नजर आ रहा है। उसने कहा कि धान का उचित मूल्य मिलने से अब किसानों की स्थिति भी बेहतर हुई है और उन्हें खरीफ फसल के साथ ही रबी फसल के उत्पादन में काफी सुविधा मिली है।

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *