रायपुर: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने चेतावनी दी है कि छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है और अगले दो दिनों में बड़े बदलाव की संभावना नहीं बताई गई है।
गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.2°C (दुर्ग) और न्यूनतम 6.9°C (अंबिकापुर) दर्ज किया गया। वर्षा के सभी प्रमुख आंकड़े निरंक रहे और मौसम प्रणाली निरपेक्ष बताई गई।
मौसम विभाग ने कहा कि 5 दिसंबर को भी शुष्क मौसम बना रहेगा। राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है, और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 28°C और 13°C के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों के दौरान ठंडी हवा और धुंध के चलते सुबह व शाम में सड़क और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162428
Total views : 8186792