IND vs ENG: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को जीत की गारंटी? क्या इतिहास दोहराएगा खुद को या टीम इंडिया लिखेगी नई कहानी?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लॉर्ड्स (लंदन) : भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया — और इस फैसले को उनके बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से सही साबित कर दिखाया।

पहली पारी में इंग्लैंड ने 387 रन ठोक दिए, और इसी के साथ एक ऐतिहासिक आंकड़ा भी भारतीय फैंस के सामने खड़ा हो गया है — ऐसा आंकड़ा जो टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है।

क्या टीम इंडिया अब मैच हार चुकी है?

लॉर्ड्स टेस्ट इतिहास बताता है कि यहां 350+ का स्कोर पहली पारी में बनाने वाली टीम लगभग हर बार विजेता रही है।

  • सिर्फ दो बार (1930 और 2004) ऐसा हुआ जब 350+ स्कोर के बावजूद टीम हार गई हो।

  • बाकी सभी मैचों में यह आंकड़ा जीत की गारंटी साबित हुआ है।

तो सवाल यह है — क्या भारत इस इतिहास को बदल पाएगा? या फिर एक बार फिर लॉर्ड्स में भारतीय टीम का भाग्य उसी पुराने आंकड़े के आगे झुक जाएगा?

बुमराह ने किया धमाका, पर रूट ने भी जड़ दिया शतक

टीम इंडिया की गेंदबाज़ी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और पारी में 5 विकेट झटके।

  • मोहम्मद सिराज और नितीश रेड्डी को भी 2-2 सफलता मिली।

  • मगर दूसरी ओर, जो. रूट ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली और अपने करियर का 37वां टेस्ट शतक पूरा किया।

इसके अलावा कार्स और जेमी स्मिथ ने अर्धशतक बनाकर निचले क्रम में बहुमूल्य योगदान दिया, जिसने स्कोर को 387 तक पहुंचा दिया। स्टोक्स और पोप ने भी उपयोगी पारियां खेलीं (44-44 रन)।

अब सबकी निगाहें भारत की पहली पारी पर

टीम इंडिया के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनकी बल्लेबाजी 350+ स्कोर का जवाब दे पाएगी? या फिर लॉर्ड्स का यह ऐतिहासिक आंकड़ा 2025 में भी टीम इंडिया की हार की कहानी लिखेगा?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *