कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों द्वारा आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया। बंद का असर प्रदेश के कई जिलों में साफ तौर पर देखने को मिला।
राजधानी रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में सुबह से ही स्कूल, दुकानें और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। अंबिकापुर, बिलासपुर और जगदलपुर में भी अधिकांश बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि एमसीबी जिले में बंद का खास असर देखने को नहीं मिला।

इसी बीच रायपुर में बंद के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने ब्लिंकिट के कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
इसके अलावा रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हिंदू संगठनों के कुछ सदस्यों द्वारा तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि राजधानी में हिंदू संगठनों के सदस्य चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर बंद को सफल कराने के लिए सड़कों पर उतरे। इस दौरान वे लाठी-डंडे लेकर लोगों से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील करते नजर आए।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209313
Total views : 8249465