सुबह दादी गई दूध पिलाने तो खुला राज…मां ने अपने 4 साल के बच्चे को मारा, शव के साथ रातभर सोई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Rajasthan Crime News: राजस्थान के जयपुर जिले के बिरमपुर गांव में एक मां ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी और उसकी लाश के साथ पूरी रात सोती रही. बुधवार सुबह जब बच्चे की दादी उसे दूध पिलाने के लिए उठाने गईं, तो वह मृत पाया गया. इस घटना से पूरे परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय आरोपी सरिता, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली है, अपने पति मुकेश कुमार जाट और बेटे दीक्षांत चौधरी के साथ रहती थी. मंगलवार रात सरिता अपने बेटे के साथ सोई थी. बुधवार सुबह दीक्षांत की दादी उसे दूध पिलाने के लिए उठाने गईं, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था. घबराई दादी ने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया.

हत्या की हुई पुष्टि

परिवार ने तुरंत दीक्षांत को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. जांच के दौरान बच्चे के गले पर चोट के निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसे गला दबाकर मारा गया था. पुलिस ने सरिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया.

पारिवारिक विवाद के चलते बच्चे की ली जान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि सरिता ने घरेलू विवाद के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. सरिता का कहना था कि ससुराल वाले उसे अपने साथ रखना नहीं चाहते थे, जबकि परिवार का कहना है कि सरिता खुद उनके साथ रहना नहीं चाहती थी.

रातभर बेटे की लाश के साथ बैठी रही मां 

मंगलवार रात सरिता ने अपने बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी और पूरी रात उसके शव के साथ कमरे में सोई रही. बुधवार सुबह वह सामान्य व्यवहार करती रही और घटना से अनजान बनने का नाटक किया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की है और मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि यह घटना घरेलू कलह का परिणाम हो सकती है, लेकिन अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *