टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, भारत कब और कहां खेलेगा अपने मैच; यहां जानें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Womens T20 World Cup 2026 Schedule: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था. विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड करेगा, जो 12 जून-5 जुलाई तक खेला जाएगा.

इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीम खेलेंगी, जिनके बीच 33 मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

वर्ल्ड कप में शामिल 12 देशों को 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका को रखा गया है. बाकी 2 टीम ग्लोबल क्वालीफायर्स से होते हुए ग्रुप ए में जगह बनाएंगी. वहीं इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को ग्रुप बी में रखा गया है. बाकी दो टीमों का फैसला ग्लोबल क्वालीफायर्स से होगा.

प्रत्येक ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा. सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को द ओवल मैदान पर खेले जाएंगे. वहीं फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा.

 

भारत का शेड्यूल

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी. भारतीय टीम अपना दूसरा मैच 17 जून को ग्लोबल क्वालीफायर्स से आने वाली टीम से खेलेगी. उसका तीसरा मैच 21 जून को दक्षिण अफ्रीका और चौथा मैच 24 जून को ग्लोबल क्वालीफायर्स से आने वाली दूसरी टीम से खेलेगा. ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *