Lifestyle: अक्सर लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफी से दिन की शुरुआत करते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि खाली पेट कुछ हेल्दी चीजें खाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। खासकर खजूर और केला ऐसे फल हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
खजूर क्यों है फायदेमंद?
खजूर को उन फलों में शामिल किया जाता है जिन्हें सुबह खाली पेट खाया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज से बचाव करता है।
खजूर में मौजूद ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसी नेचुरल शुगर शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और याददाश्त मजबूत करने में मददगार माने जाते हैं।
आयरन से भरपूर होने के कारण खजूर एनीमिया से बचाव में भी सहायक है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए यह फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि 2-3 सूखे खजूर को रातभर पानी या दूध में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से इसके लाभ दोगुने हो सकते हैं।
केला भी है सेहत का साथी
केला पोटैशियम, मैग्नीशियम और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम हृदय के लिए लाभकारी होता है।
केले में ‘ट्रिप्टोफैन’ नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर में जाकर सेरोटोनिन में बदल जाता है। इससे तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। इसलिए सुबह केला खाने से दिनभर तरोताजा और खुश महसूस किया जा सकता है।
इसके अलावा, केले में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है। नियमित रूप से केला खाने से किडनी स्टोन का खतरा भी कम हो सकता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8158718
Total views : 8181116