Group A से लेकर Group D तक के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 11 मई 2026 से लागू होंगे नए नियम
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। राज्य के वित्त विभाग, ऑडिट शाखा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब विभिन्न श्रेणियों की सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी गई है।
सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए “West Bengal Services (Raising of Age-limit) Rules, 1981” में संशोधन किया गया है।
नए नियमों के अनुसार अब
- Group ‘A’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष होगी।
- Group ‘B’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 44 वर्ष कर दी गई है।
- Group ‘C’ और Group ‘D’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी गई है।
हालांकि जिन पदों में पहले से अधिक आयु सीमा निर्धारित है, वहां पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।
इसके अलावा राज्य के वैधानिक निकायों, सरकारी कंपनियों और स्थानीय प्राधिकरणों में होने वाली भर्तियों के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
सरकार की ओर से जारी यह अधिसूचना 11 मई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242203
Total views : 8290985