Weather Report: जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल…दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली का तापमान एकाएक बढ़ गया है.  ऐसे में दिल्लीवासियों क उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा. हालांकि मंगलवार के बाद अगले चार दिन बारिश का अनुमान है. इसका साथ ही मौसम विभाग ने बिहार में अगले 4-5 दिनों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है.

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. यानी की एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग की मानें तो 25 से 27 सितंबर तक दिल्ली में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की माने तो आज तेज धूप रहेगी. बुधवार को आसमान में बादल रहेंगे. हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. गुरुवार को राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है. मंगलवार के बाद अगले चार दिन मौसम सुहाना रहेगा. इसके साथ भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है. एयर क्वालिटी खराब होने लगी है.

यूपी-बिहार का हाल 

बिहार में आज से मॉनसून सक्रिय हो सकता है. मौसम विभाग की माने तो  इसके चलते अगले 4-5 दिनों तक बारिश हो सकती है. कई जिलों में आज हल्की बारिश का अनुमान है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है.

कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि अभी भारत के पश्चिमी तट का मौसम पूरा बदला हुआ है. आईएमडी समुद्र से लगे इलाके और आंतरिक कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में अगले दो दिनों के दौरान भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को भी इन क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हुई. वहीं, सेंट्रल ईस्ट एंड नॉर्थ ईस्ट भारत में भी 24 से 27 के बीच अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *