जल जीवन मिशन के कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी से करें पूर्ण – मिशन संचालक..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिले को राज्य में शीर्ष स्थान दिलाने निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने जल जीवन मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मिशन संचालक जितेंद्र शुक्ला ने की।

इस अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता बिलासपुर संजय सिंह, प्रमुख अभियंता टी.डी. शांडिल्य, अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


मिशन संचालक श्री शुक्ला ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन केवल एक विकास योजना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मिशन के अंतर्गत कार्यों को ओनरशिप की भावना के साथ गंभीरता व उत्तरदायित्व से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 हेतु शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्यों को छोटे-छोटे चरणों में विभाजित कर, समयबद्ध और समन्वित तरीके से आगे बढ़ाया जाए। तकनीकी बाधाएं जैसे पाइपलाइन लीकेज, विद्युत आपूर्ति, सोलर पंप या सड़क क्रॉसिंग से जुड़ी समस्याओं का विभागीय समन्वय से त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। मिशन संचालक ने जून माह में तीनों विकासखंडों के 100 ग्रामों में जल आपूर्ति प्रारंभ कर योजनाओं को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने के निर्देश।

इसके साथ ही उन्होंने पीएम जनमन, पीवीटीजी ग्राम एवं धरती आबा योजना के अंतर्गत चिन्हित गांवों में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मद्कूदीप एवं खुड़िया समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा की और बिंदुवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए मल्टी विलेज योजना के अंतर्गत 240 ग्रामों में जल आपूर्ति निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई, विद्युत एवं जल संसाधन विभाग से संबंधित क्लियरेंस की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया।


मिशन संचालक ने कहा कि सभी अधिकारी जल जीवन मिशन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समर्पित भाव से कार्य करें, ताकि मुंगेली जिला प्रदेश में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सके। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि मुंगेली जिला भौगोलिक दृष्टि से छोटा होने के कारण यहां योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की संभावना अधिक है।

शासन द्वारा प्राप्त सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनपद सीईओ की भूमिका को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों को गंभीरता, निष्ठा और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंगेली जिले में कुल 01 लाख 67 हजार 829 घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय करने का लक्ष्य निर्धारित है। वर्तमान में जिले में 02 समूह जल प्रदाय योजनाएं, 558 एकल ग्राम योजनाएं एवं 140 सोलर आधारित योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिले के 674 ग्रामों के लिए कुल 700 योजनाएं संचालित हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *