निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- शासन के निर्देशानुसार पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ियों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संरक्षण संबंधी जागरूकता का आयोजन किया गया और आमजनों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संजूला शर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जीवन के प्रथम 01 हजार दिवस अंतर्गत राज्य स्तरीय सीमेम वेबीनार, महतारी सम्मेलन का आयोजन कर पोषण संबंधी प्रश्नोत्तरी के साथ ही गर्भवती माताओं से गृहभेंट कर पोषण आहार सेवन करने की समझाईश दी गई।

उन्होंने बताया कि सुपोषण रथ के द्वारा सरगांव सेक्टर में पोषण पखवाड़ा का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210666
Total views : 8251116