मुंगेली जनपद पंचायत के 124 ग्राम पंचायतों के 351 मतदान केन्द्रों में 17 फरवरी को होगा मतदान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली/8959931111

मुंगेली- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र मुंगेली में 17 फरवरी सोमवार को प्रथम चरण का मतदान प्रातः 07 बजे से 03 बजे तक संपन्न होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।


प्रथम चरण के मतदान के लिए जिला मुख्यालय स्थित शासकीय एसएनजी महाविद्यालय परिसर में सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्र बनाया गया है। मतदान अधिकारियों को रविवार 16 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

मतदान समाप्ति के पश्चात् मतगणना संबंधित मतदान केन्द्रों में की जाएगी। गौरतलब है कि मुंगेली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 124 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें 351 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण के चुनाव में मुंगेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत 95 हजार 798 पुरूष मतदाता, 92 हजार 696 महिला मतदाता और 02 तृतीय लिंग सहित कुल 01 लाख 88 हजार 496 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जनपद पंचायत मुंगेली क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के 04 सीटों के लिए 31 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 144 प्रत्याशी, सरपंच के 118 सीटों के लिए 626 प्रत्याशी और पंच के 1125 सीटों के लिए 2702 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है। वहीं 06 ग्राम पंचायतों झझपुरीखुर्द, पुरान, करही (ध), डोडा, किरना और चकरभाठा में निर्विरोध सरपंच चुना गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *