बीएसपी में उत्साह से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, केन्द्रीय मंत्री सहित सेल चेयरमेन हुए शामिल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में आज उत्साह और धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा संपन्न हुई। आज विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में, केन्द्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एच डी कुमारस्वामी, सेल चेयरमेन  अमरेन्दु प्रकाश, सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी  अनिर्बान दासगुप्ता,  दुर्ग लोकसभा सांसद  विजय बघेल तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए।

उन्होंने विश्वकर्मा पूजा में सम्मिलित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और श्रेष्ठ कार्य करने का आग्रह किया।

आज संयंत्र के प्रत्येक विभाग और अनुभागों में भगवान विश्वकर्मा जी की बड़े उमंग व उत्साह के साथ पूजा अर्चना की गई। संयंत्र के विभिन्न स्थानों में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स)  एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन)  अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बी के गिरी तथा कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा)  डी एन करन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यपालक निदेशकों ने विभिन्न विभागों में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूजा में भाग लिया और अधिकारियों एवं कार्मिकों से मिलकर उन्हें विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं प्रदान की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *