रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न आयोजनों और बैठकों में हिस्सा लेंगे।
सुबह सतनाम भवन में कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मोवा स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे, जहां वे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंत्रालय में विभागीय बैठकें
इसके बाद सुबह 10:55 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विभागों की बैठकों में हिस्सा लेकर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे।
बिलासपुर दौरा
दोपहर 3 बजे सीएम साय रायपुर से बिलासपुर के बोदरी के लिए रवाना होंगे। वहां वे मुख्य न्यायाधीश के आवास पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम करीब 7 बजे मुख्यमंत्री रायपुर वापस लौटेंगे।
Author: Deepak Mittal









