भट्ठी कोना में जमीन विवाद पर हिंसक झड़प, चार आरोपी गिरफ्तार—कई लोग गंभीर रूप से घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


खसरा भूमि के कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, हालात काबू में करने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात


जशपुर: बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम भट्ठी कोना में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प ने पूरे क्षेत्र में तनाव फैला दिया। इस घटना में प्रार्थी पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं प्रार्थी का बेटा सिर पर गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भट्ठी कोना की शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 221/1 पर कब्जे को लेकर प्रार्थी सज्जन राम नगेसिया (58) और आरोपी देवनंदन यादव के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
घटना 30 नवंबर 2025 की है, जब प्रार्थी अपने परिवार के साथ खसरा क्रमांक 221/3 पर घेरा लगाने और हल जोतने पहुंचा। उसी दौरान सुबह लगभग 10 बजे आरोपी देवनंदन यादव अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे, पत्थर और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और लगाए गए खंभों को उखाड़ने लगे।

विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने प्रार्थी परिवार पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी राजेश यादव ने कुल्हाड़ी से प्रार्थी के बेटे के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गया। वहीं प्रार्थी, उसकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए।

घटना की सूचना के बाद एसडीएम बगीचा और एसडीओपी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति को बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और हालात पर नियंत्रण पाया गया। घायलों को शासकीय अस्पताल, बगीचा में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों देवनंदन यादव (68), केशव प्रसाद यादव (66), राजेश यादव (36) और रामस्नेही यादव (36)—सभी निवासी ग्राम झापी दरहा—को गिरफ़्तार कर लिया है। मौके से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 109 और 191(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि बगीचा क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भूमि विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और कानून हाथ में लेने से बचें, क्योंकि ऐसे विवाद अक्सर गंभीर रूप ले लेते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *