धर्मांतरण को लेकर हिंसा, दो परिवार गांव से निकाले गए, घरों में तोड़फोड़ और आगजनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर हिंसा का मामला सामने आया है। ओरछा ब्लॉक के ईकनार गांव में मतांतरित दो परिवारों पर कथित तौर पर हमला कर उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने इन परिवारों के 16 सदस्यों के साथ मारपीट की, उनके घरों में तोड़फोड़ की और राशन सामग्री समेत महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवारों के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर ओरछा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आमाबेड़ा गांव में धर्मांतरण को लेकर इसी तरह की हिंसक घटना सामने आ चुकी है। अब ईकनार गांव में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा सकती है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment