बढ़ते प्रदूषण को लेकर भड़के ग्रामवासी,सुविधि इस्पात के सामने बैठे धरने पर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संवाददाता वीना दुबे
लोकेशन दुर्ग छत्तीसगढ़

दुर्ग : दुर्ग के रसमड़ा क्षेत्र में एयर पॉल्यूशन बड़ी समस्या बनकर उभर रही हैl फैक्ट्रीयो से निकल रही जहरीले गैसों से एयर क्वालिटी इंडेक्स चरम पर है


बहरहाल रसमड़ा गांव के जनप्रतिनिधी ग्राम वासियों के साथ सुविधि इस्पात के समक्ष धरने पर बैठे हुए नजर आए जहां प्लांट से निकल रहे जहरीले धुएं को बंद करने या अन्य व्यवस्था बनाने की मांग की ।


उन्होंने बताया कि घरों में काली राख की परत जम गई है बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं को सांस लेने के साथ  अन्य समस्याएं उत्पन्न हो रही है ।


आपको बता दे ग्रामीण जन कई मर्तबा एयर पॉल्यूशन को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं किंतु अब तक समस्या का कोई समाधान निकलते नहीं दिख रहा है।


इंडस्ट्रियल बेल्ट होने के बावजूद गांव में कंपनियों द्वारा वृक्षारोपण भी नहीं किया गया है गांव को आदर्श ग्राम बनाने के लिए कंपनियों द्वारा कोई विशेष सहयोग मिलता नजर नहीं आ रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *