कोरबा: बुजुर्ग महिला से रेप, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा और पीटा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ सुनसान खेत में दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई। घटना के दौरान गांव का ही युवक यशवंत मिरी महिला पर हमला किया और जबरन दुष्कर्म की कोशिश की।

महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी महिला ने अपने परिवार को दी, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश कर बरपाली बस स्टैंड में पकड़कर जमकर पीटा।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को गंभीर चोटों के कारण मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया।

घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की सख्त जांच जारी है और दोषी को कानूनी कार्रवाई के तहत दंडित किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment