मुंबई: Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी की खबरों के बीच अब उनका वेडिंग मेन्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कपल ने उदयपुर के एक स्टार होटल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह आयोजित किया।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देते हुए दो अलग-अलग रस्में रखीं। सुबह पारंपरिक तेलुगु रीति से विवाह हुआ, जिससे विजय देवरकोंडा की जड़ों को सेलिब्रेट किया गया। वहीं शाम को रश्मिका मंदाना की कूर्ग (कोडवा) परंपरा के अनुसार विशेष समारोह आयोजित किए जाने की चर्चा है।
इस बीच, शादी के मेन्यू की एक कथित लीक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। वायरल हो रही तस्वीर में भारतीय शाकाहारी व्यंजनों की लंबी श्रृंखला दिखाई दे रही है। मेन्यू में दक्षिण भारतीय से लेकर राजस्थानी और उत्तर भारतीय पारंपरिक पकवान शामिल बताए जा रहे हैं, जिन्हें खास तौर पर मेहमानों के लिए तैयार किया गया।
हालांकि, कपल की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस शाही आयोजन और मेन्यू की जमकर चर्चा कर रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8160833
Total views : 8184460