कालीबाड़ी–नेहरू नगर में सूखे नशे का अवैध नेटवर्क ध्वस्त, वांटेड हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम एवं साइबर शाखा और सेंट्रल जोन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कालीबाड़ी–नेहरू नगर क्षेत्र में सक्रिय संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसके भाई संजू को गिरफ्तार किया गया है।

24 फरवरी की कार्रवाई से खुला नेटवर्क का सिरा

24 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर नरैय्या तालाब क्षेत्र में अब्दुल जाफर और सुनील जगत को गांजा की फुटकर बिक्री करते हुए पकड़ा था। पूछताछ में मिले मेमोरेंडम के आधार पर कालीबाड़ी क्षेत्र में नाले के पास बने एक हाइडआउट पर दबिश दी गई।

यहां से करीब 7 किलो 397 ग्राम गांजा, पैकिंग में प्रयुक्त प्लास्टिक झिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, वाई-फाई उपकरण, सीसीटीवी कैमरे और मोशन सेंसर बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक हाइडआउट को कार्रवाई से बचने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस किया गया था। आरोपी अब्दुल जाफर के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रात में दबिश, सरगना समेत दो गिरफ्तार

25/26 फरवरी की दरम्यानी रात मुखबिर सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने नरेश्वर मंदिर, नरैय्या तालाब क्षेत्र में दबिश दी। मौके से मुकेश बनिया और उसका भाई संजू पकड़े गए।

तलाशी में आरोपियों के कब्जे से लगभग 6 किलो 119 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2400 नग अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड

मुख्य आरोपी मुकेश बनिया के खिलाफ 31 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, गुंडागर्दी, मारपीट, अवैध शराब बिक्री और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और इलाके में दहशत का माहौल बना रखा था।

उसके भाई संजू के खिलाफ भी 15 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी के अपराध शामिल हैं।

एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी), 21(बी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस सप्लाई चेन और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment