VIDEO :  पुलिस ने जिला मुख्यालय और सभी नगर पंचायतों में निकला फ्लैग मार्च..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ जिले में 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता में विश्वास जगाने के लिए आज पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे जिले में फ्लैग मार्च किया।


 जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम सिंह, नगर निरीक्षक और थाना बल शामिल रहा। पैदल पेट्रोलिंग के जरिए पुलिस बल ने पूरे शहर में भ्रमण कर आमजन को आश्वस्त किया कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी तरह के डर या प्रभाव में न आएं।


इसी प्रकार जिले के सभी नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस ने रहवासियों को फ्लैग मार्च के जरिए शांति और सुरक्षा का अहसास कराया। एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के नेतृत्व में नगर पंचायत घरघोड़ा में डीएसपी सुशांतो बनर्जी और घरघोड़ा पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

वहीं, नगर पालिका खरसिया में सहित नगर पंचायत किरोडीमल नगर धरमजयगढ़, लैलूंगा और पुसौर में एसडीओपी, एसडीएम और पुलिस बल की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस की इस सख्त उपस्थिति ने मतदाताओं को निडर होकर मतदान करने का संदेश दिया और अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।  पुलिस प्रशासन की इस व्यापक रणनीति से जिले में सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है, पुलिस हर गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है, कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जावेगी ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *