केंद्रीय जेल परिसर में आरोपी का मोबाइल पर बातचीत वीडियो वायरल, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर। केंद्रीय जेल परिसर में जिला बदर आरोपी के मोबाइल फोन पर बातचीत करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को मोबाइल उपलब्ध कराने के मामले में एसपी राजेश अग्रवाल ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित तीनों आरक्षक थाना अंबिकापुर में पदस्थ थे।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर थाना के अपराध क्रमांक 781/2025 के तहत दर्ज मामले में आरोपी जय आदित्य तिवारी उर्फ अंश पंडित को 23 अक्टूबर 2025 को जीवन ज्योति अस्पताल से इलाज के बाद गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय में पेशी के दौरान उसकी सुरक्षा ड्यूटी पर आरक्षक परवेज फिरदौसी (क्रमांक 773), डॉ. सिम सिद्दार (क्रमांक 378) और सुशील खेस (क्रमांक 480) को लगाया गया था।

इसी दौरान आरोपी अंश पंडित का मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह जेल परिसर के बाहर मोबाइल से बात करता नजर आ रहा था। जांच में पता चला कि ड्यूटी पर तैनात जवानों ने न तो आरोपी को फोन इस्तेमाल करने से रोका और न ही मोबाइल जब्त किया।

एसपी राजेश अग्रवाल ने इस मामले को गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण मानते हुए तीनों आरक्षकों को निलंबित कर रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्बद्ध किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *