उपराष्ट्रपति ने लिया एयर शो का रोमांच
नवा रायपुर में सूर्यकिरण टीम के अद्भुत करतब, आसमान में लहराया तिरंगा फॉर्मेशन
रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को नवा रायपुर में आयोजित एयर शो का आनंद लिया। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने आसमान में अपने रोमांचक करतबों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
सेंध तालाब के ऊपर हुए इस भव्य एयर शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए ‘तिरंगा’, ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे शानदार फॉर्मेशन पेश किए। शो का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने किया। खास बात यह रही कि टीम में शामिल स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अपने राज्य की धरती पर प्रदर्शन करना उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण रहा।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने कार्यक्रम की कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली और दर्शकों को हर करतब की बारीकी से जानकारी दी।
एयर शो देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। शो शुरू होने से पहले तेलीबांधा से सेंध लेक तक करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। आम नागरिकों के साथ वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे रहे, जबकि एयरपोर्ट से सत्य साई हॉस्पिटल तक वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210683
Total views : 8251141