(निर्मल अग्रवाल) : मुंगेली- सामाजिक सेवा कार्यों में सदा सक्रिय विहिप -बजरंग दल मुंगेली ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि काफी लंबे समय से जो गौठान बन्द पड़े है उन्हें वर्तमान गौ सेवकों को गौशाला संचालन हेतु प्रदान किया जाए।पूर्व शासन काल मे गौठान का संचालन किया जा रहा था जो अब बन्द है उन्हें अन्य किसी योजना के माध्यम से चालू किया जाए।

अगर ऐसा किया जाता है तो निश्चित ही युवाओं में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे साथ ही बाधित हो रही यातयात व्यवस्था में सुधार आएगा गौशाला में लावारिस सड़को पे घूम रहे गौ वंशो का उचित देखभाल हो पायेगा और आये दिन हो रही दुर्घटनाओं में मृत्यु से निजात मिल सकेगा । उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय के डॉक्टर इलाज में आनाकानी करते है और काफी समय अनुपस्थिति रहते है।

पशु यूनिट बस के संचालन के बावजूद बस के खराब होने या अन्य बहाना बना कर आने से मना कर दिया जाता है और पशु मालिकों द्वारा भी उपयोग न होने की स्थिति में पशुओं को बांध कर नही रखा जाता अतएव इन विषयों पर संज्ञान लेते हुए इन पर आर्थिक औऱ दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।
वही एक अन्य आवेदन में वन्य प्राणियों की हत्या एवम क्रूरता के विरुद्ध कार्यवाही करने राज्य में उनके संरक्षण के लिए वन्य जीव अधिनियम लगाए जाने को लेकर दिया गया जिसमें उल्लेख है कि राज्य के अधिकांश जिलों में वन्य जीवों की हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है जिसमे मुंगेली जिले के अंतर्गत चकरभटा, नवागांव, लिम्हा, सेतगंगा, खपरी कला आदि ग्रामों में ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी है जो वन्य जीवों के साथ क्रूरता को दर्शाता है।
अतः ऐसी घटनाओं पे त्वरित रोक लगाई जाए और इन घटनाओं को आयोजित करने वालों पे दंडात्मक कार्यवाही की जाए साथ ही वन्य जीवों के सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर जिलों में वन्य जीव अधिनियम लागू किये जाने आदेशित व निर्देशित किया जाए।इस अवसर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सोनी, जिला सयोंजक दीपक सोनकर के साथ विहिप बजरंग दल के जिला पदाधिकारी मुंगेली मौजूद रहे ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163482
Total views : 8188384