पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र वंशराज टोंडर ने कम उम्र में नया सॉफ्टवेयर बनाकर रचा इतिहास

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो चीफ, मुंगेली (8959931111)

मुंगेली: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दाबो (मुंगेली जिला) के आठवीं कक्षा के छात्र वंशराज टोंडर ने कम उम्र में एक नया सॉफ्टवेयर विकसित करके इतिहास रच दिया है। वंशराज के पिता अखिल टोंडर और माता प्रेमलता टोंडर हैं। विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार साहू ने वंशराज की इस उपलब्धि पर उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस सॉफ्टवेयर के निर्माण में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें मितेश्वरी साहू, रंजना यादव, मनीषा आचार्य, अनुरुद्ध पाटेल, अपर्णा नामदेव धुर्वे (टीजीटी विज्ञान), पीजीटी भौतिकी और पीजीटी रसायन शामिल हैं। सामान्यतः ऐसा सॉफ्टवेयर 12वीं कक्षा या कॉलेज स्तर के छात्र ही बना पाते हैं, लेकिन वंशराज ने आठवीं कक्षा में ही यह कर दिखाया, जो छत्तीसगढ़ के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालयों में अब तक की सबसे कम उम्र की ऐसी उपलब्धि है।

इससे न केवल विद्यालय बल्कि पूरे मुंगेली जिले का नाम रोशन हुआ है। इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। प्राचार्य साहू ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को नई तकनीक सीखकर अपनी उड़ान भरनी चाहिए। साथ ही, माता-पिता को बच्चों की अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ नवाचार को प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि उनका और विद्यालय का नाम रोशन हो।

प्राचार्य साहू और विद्यालय स्टाफ ने वंशराज को आगे की पढ़ाई और सॉफ्टवेयर विकास में कोई बाधा न आए, इसलिए उन्हें लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *