Uttarakhand News: धामी सरकार ने दी बड़ी राहत, एक साल तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है। 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 21 नवम्बर 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। इस अवधि में पहले से निर्धारित पुरानी फीस ही लागू रहेगी।

क्या है फैसला:

  • पुराने (15 वर्ष) कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस वृद्धि 21 नवंबर 2026 तक लागू नहीं होगी।

  • वाहन स्वामियों को अचानक अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।

  • भविष्य में नई फीस दरें केंद्र सरकार द्वारा किए जाने वाले पुनरीक्षण के अनुसार लागू होंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान:
धामी ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में 10 गुना तक की वृद्धि की थी। प्रदेश की जनभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे एक वर्ष के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा जनता हित में ऐसे निर्णय लेगी ताकि नागरिकों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।

अधिसूचना:
परिवहन विभाग के सचिव बृजेश कुमार संत द्वारा अधिसूचना जारी कर यह जानकारी सार्वजनिक की गई। अधिसूचना के अनुसार, इस अवधि में पहले से निर्धारित फीस ही लागू रहेगी और नई दरें केवल केंद्र सरकार द्वारा किए जाने वाले आगामी पुनरीक्षण के आधार पर लागू होंगी।

इस कदम से राज्य के वाहन स्वामी और कमर्शियल परिवहन कारोबारियों को तात्कालिक राहत मिलेगी और आर्थिक बोझ कम होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *